top of page
  • Black Facebook Icon
  • Black Instagram Icon
  • Black Twitter Icon
  • Black YouTube Icon

रिश्तों का बाजार....by Neha Sharma (Laavanya)

ree

पैसों के बाजार में

रिश्तों का भी मोल लगा दिया,

पहले कहते थे कभी अपना हमें

आज परायों की पंक्ति में गिना दिया,

कहते थे कभी

हर मोड़ पे देंगे साथ,

आज बीच राह में ही

अपना हाथ छुड़ा दिया,

पैसों के बाजार में

रिश्तों का भी मोल लगा दिया...

जो कहते थे हर

दुःख में निभाएंगे साथ,

आज उन्होंने ही खून

के आंसू रुला दिया,

जो किये थे अनगिनत वादें कभी,

आज एक पल में ही भुला दिया,

पैसों के बाजार में

रिश्तों का भी मोल लगा दिया....

अब तो बस टटोलती हूँ

अपने यादों के पन्नो को,

मगर समझ न आया

की गलती कहाँ हुई,

शायद आज के बदलते दौर में

रिश्तों की भी कोई एहमियत नहीं

शायद इसलिए....

पैसों के बाजार में

रिश्तों का भी मोल लगा दिया !


P.C Pinterest

1 Comment


Shailesh Kumar
Shailesh Kumar
Oct 23, 2021

Nice lines and well written

Like

Stay Updated with New Videos

Never miss an update

© 2019 By MrsDeeva. Proudly created by WIX.COM 

bottom of page